फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus manish sisodia delhi deputy cm said Schools can decide to close entire premises due to coronavirus cases

दिल्ली में कोरोना: संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित, सिसोदिया बोले- एडवायजरी के मुताबिक फैसला लें स्कूल

Fri, 15 Apr 2022 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 03:35 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से सरकार और स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। डिप्टी सीएम ने कहा कि दिशानिर्देश बताते हैं कि केवल विशिष्ट विंग या कक्षा, जहां कोई कोविड संक्रमित पाया गया था, उसे अस्थायी रूप से बंद किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
coronavirus manish sisodia delhi deputy cm said Schools can decide to close entire premises due to coronavirus cases
मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से सरकार और स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। स्कूलों में आने वाले मामलों ने ये चिंता और बढ़ा दी है। शुक्रवार को केजरीवाल सरकार के डिप्टी सीएम ने कहा कि दिशानिर्देश बताते हैं कि केवल विशिष्ट विंग या कक्षा, जहां कोई कोविड संक्रमित पाया गया था, उसे अस्थायी रूप से बंद किया जाना चाहिए। स्कूल ऐसे मामलों को देखते हुए पूरे परिसर को भी बंद करने का निर्णय ले सकते हैं, जहां एक भी संक्रमित मिला हो।

विज्ञापन


विज्ञापन



बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने कहा कि संक्रमण के मामले स्कूल प्राधिकरण के सामने आते हैं तो उन्हें शिक्षा निदेशालय और संबंधित विंग या स्कूल को सूचित किया जाना चाहिए। साथ ही विंग को या फिर मामलों को देखते हुए पूरे स्कूल कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 को होगी डीडीएमए की बैठक
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 20 अप्रैल को होगी। एलजी अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मौजूद रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed