फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus man asked permission to stay in Quarantine Center after report was negative in delhi

रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी क्वारंटीन सेंटर में रहने की मांगी इजाजत, शख्स बोला-लॉकडाउन के बाद ही जाना चाहता हूं घर

Wed, 22 Apr 2020 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Apr 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
coronavirus man asked permission to stay in Quarantine Center after report was negative in delhi
फाइल फोटो - फोटो : PTI
दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-नौ स्थित क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो कोरोना संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी अपने घर नहीं जाना चाहता है। उसका कहना है कि वह लॉकडाउन के बाद ही घर जाएगा। 
विज्ञापन


क्वारंटीन सेंटर में विदेश यात्रा से लौटने के बाद यहां रहने वाले 102 लोगों में से एक को छोड़कर सभी अपने घर जा चुके हैं। बिहार के चंपारण निवासी 50 वर्षीय इकबाल को दुबई से लौटने के बाद अन्य लोगों के साथ क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान सभी लोगों की तरह उन्हें भी खाना, पीना समेत तमाम जरूरी सुविधाएं मुहैया की गईं। तीन दिन पहले क्वारंटीन की अवधि समाप्त होने पर इकबाल ने सेंटर की देखभाल में जुटे अधिकारियों से पूछा कि क्या लॉकडाउन तक उन्हें सेंटर में रहने की इजाजत है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों की कमी और लॉकडाउन के दौरान घर तक पहुंचने के लिए उचित साधन न मिलने का हवाला देते हुए इकबाल ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने पर बस या ट्रेन से अपने घर लौट जाएंगे। फिलहाल सेंटर में रहने वाले अन्य लेागों के साथ उसे भी रहने दिया जाए।

सेंटर के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अपने घरों के लिए जाने की जिन्होंने भी इच्छा जताई थी उन्हें ट्रांजिट पास जारी कर दिया गया, ताकि टैक्सी से अपने घर तक पहुंच सकें। इनमें देश के सभी राज्यों के लोग थे, जो अलग-अलग देशों से यात्रा के बाद लौटने पर मार्च के दूसरे पखवाड़े से यहां रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed