फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown period may extend in delhi as state health ministry advice union government to do so

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने दी सरकार को सलाह, 15 दिन और बढ़ाई जाए लॉकडाउन की अवधि

Tue, 07 Apr 2020 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Apr 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown period may extend in delhi as state health ministry advice union government to do so
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में लॉकडाउन 15 अप्रैल तक न रहकर 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ सकता है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि देश की राजधानी में लॉकडाउन की अवधि और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हमसे लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर पूछा गया था, जिस पर हमने वर्तमान हालात को देखते हुए इसे पंद्रह दिन और बढ़ाने की सलाह दी है। बाकी फैसला केंद्र सरकार को लेना है।
विज्ञापन


देश के कोरोना हॉटस्पॉट में हैं दिल्ली के कई इलाके, लगातार सामने आ रहे हैं मामले
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के कई हॉटस्पॉट हैं और यहां से लगभग रोज ही कई मामले सामने आ रहे हैं। यहां हर छह दिन के अंदर मरीज दो गुने हो जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी के चलते केजरीवाल सरकार मंगलवार को 'फाइव टी' प्लान लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ रहे मामले ही ये वजह हो सकते हैं कि राज्य सरकार ने केंद्र को यहां लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की सलाह दी है। दिल्ली सरकार ने केंद्र से कहा है कि वह राजधानी में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का समय बढ़ा दे।

सोमवार को सामने आए थे कोरोना के 22 नए मामले
दिल्ली में सोमवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिनमें नौ मरकज के तब्लीगा जमाती शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 525 हो चुकी है जिसमें मरकज से निकले तब्लीगी जमातियों में 329 संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 19 लोग डिस्चॉर्ज हो चुके हैं। 

सोमवार देर रात के आंकड़ों के अनुसार अस्पताल में 498 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 25 आईसीयू और आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन मरीजों की तबियत काफी गंभीर है। 


अब तक 1228 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। दिल्ली सरकार ने सैंपलिंग की रफ्तार को बढ़ा दिया है। दो दिन में पांच हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। सीएम केजरीवाल का कहना है कि आने वालो दिनों में हर दिन एक हजार सैंपलिंग की जाएगी। साउथ कोरिया की भांति टेस्टिंग को बढ़ावा देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed