फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown people stand in queue for food from 10 in morning follow social distancing

दिल्लीः सुबह 10 बजे से ही खाने के लिए लाइनों में खड़े हो जाते हैं लोग, मिलता है भरपूर खाना

Wed, 15 Apr 2020 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown people stand in queue for food from 10 in morning follow social distancing
लॉकडाउन के चलते खाने का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत पूरे देश में आज से लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो गया है जो 3 मई तक चलेगा। ऐसे में अब भी बड़े शहरों में शेल्टर होम में बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं जो लॉकडाउन के चलते अपने घर नहीं जा सके और कमाई का जरिया बंद होने की वजह से सरकार द्वारा बांटे जा रहे खाने पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही एक इलाके "पांचवा पुस्ता" में आज अमर उजाला ने पड़ताल की तो पाया कि लोग शेल्टर होम आदि से निकलकर उस जगह पर सुबह 10 बजे से ही पहुंच जाते हैं जहां खाना बांटा जाता है। हालांकि अच्छी बात यह दिखी कि लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए दूर-दूर खड़े थे।
विज्ञापन


एक शख्स से जब खाने की गुणवत्ता और मात्रा के बारे में पूछा गया तो वह बोला कि खाने की गुणवत्ता अच्छी होती है और भरपेट खाना मिलता है। हनीफ शेख नाम के एक शख्स ने बताया कि वह सुबह 10 बजे और शाम को सात बजे से लाइन में लग जाता है तो समय से खाना मिल जाता है। हमें भरपूर खाना मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed