{"_id":"5e9ae4158ebc3e72b32d06fb","slug":"coronavirus-lockdown-in-delhi-ncr-live-updates-new-cases-deaths-in-delhi-gurugram-faridabad-ghaziabad-noida-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus in Delhi: दिल्ली में आज 186 नए मामले, 1893 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus in Delhi: दिल्ली में आज 186 नए मामले, 1893 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या
Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान खाली पड़ी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में हॉटस्पॉट बढ़ने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव मामलों के बढ़ने का सिलसिला कम नहीं हो रहा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को कुल 186 नए मामले सामने आए। वहीं एक संक्रमित की मौत भी हो गई। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से आज 134 लोगों ने जीत हासिल की है। इसी के साथ दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई है, जिनमें 207 ऐसे मरीज भी शामिल हैं जो ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक दिल्ली में 43 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
एम्स की नर्स और उसके 20 माह के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एक नर्स और उसके 20 माह के बच्चे में शनिवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि वह शायद संक्रमित पति के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हो गई है। नर्स के पति में पहले ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब तक उनका आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा था। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि नर्स के पति को फिलहाल झाज्जर हेल्थकेयर फैसिलिटी में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में चार नए मामले
गुरुग्राम जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में आज कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। अब जिला में कुल पॉजिटिव मामसों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है, जिनमें से 19 मरीजों का इलाज चल रहा है और 17 ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को आए 67 मामलों में से 26 संक्रमित जहांगीरपुरी के एक ही परिवार से, पहले से ही हॉटस्पॉट है इलाका
शुक्रवार को दिल्ली में 67 संक्रमित मामले सामने आए थे। अब इनके बारे में ये सामने आ रहा है कि इन 67 में से 26 तो केवल एक ही परिवार के हैं। यह सभी जहांगीरपुरी के निवासी हैं और यह इलाका पहले से कंटेनमेंट जोन घोषित है और सील है।
नोएडा में आज तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं
गौतमबुद्ध नगर में आज तीन नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें दो पुरुष और एक महिला है।
दो-तीन दिनों में कम हुई मरीजों की संख्या: अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शुक्रवार को 2274 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 67 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम हुई है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और भी नीचे जाएगी।
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से रैपिड टेस्टिंग शुरू हो गई है
दिल्ली में आज से रैपिड टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से हुई है।
दिल्ली में संक्रमितों की संख्या हुई 1767
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 1767 मामले हैं, इनमें से 67 केस कल आए थे। दिल्ली में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 911 लोग बड़े अस्पतालों में भर्ती हैं, इनमें से 27 लोग आईसीयू में हैं और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं। हमें 42,000 रैपिड टेस्टिंग किट मिल गई हैं, ट्रेनिंग चल रही है। जितने भी कंटेनमेंट जोन हैं वहां से टेस्टिंग की शुरुआत की जाएगी।
नई दिल्ली इलाके में थूका पान-गुटखा तो भरना होगा 1000 रुपये का जुर्माना
नई दिल्ली नगर निगम ने आदेश जारी किया है कि नई दिल्ली में किसी भी प्रकार से थूकने या खुले में शौच करने वाले को 1000 रुपये जुर्माना भरना होगा। गुटखा, तंबाकू और शराब बेचने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
गाजियाबाद में फूड डिलिवरी फोर्स जरूरतमंदों को पहुंचा रही भोजन
गाजियाबाद के एडीएम शैलेंद्र ने जानकारी दी कि जिला पुलिस की फूड डिलीवरी फोर्स लोगों को खाने के पैकेट और राशन बांट रही है। इसके लिए 30 टीमें काम कर रही हैं। सामुदायिक किचन के माध्यम से हम लोग खाने के पैकेट और राशन के पैकेट रिमोट इलाकों में बांट रहे हैं।
गाजीपुर सब्जी मंडी में टूटी सामाजिक दूरी की दीवार
देश में लॉकडाउन के बीच गाजीपुर सब्जी मंडी में आज सुबह खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ दिखी, इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते दिखे।