फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus lockdown delhi ncr live updates new cases in delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad bulandshahr palwal

दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 525 हुई, जल्द मिलेगी एक लाख पीपीई किट

Mon, 06 Apr 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 06 Apr 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown delhi ncr live updates new cases in delhi noida greater noida gurugram faridabad ghaziabad bulandshahr palwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन आज भी जारी है। आज भी पूरे दिल्ली-एनसीआर में पुलिस-प्रशासन सख्ती से इसका पालन करा रहे हैं। सड़कें बीते कई दिनों की तरह आज भी खाली हैं। वहीं दिल्ली में जमातियों के चलते तेजी से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और कुल पॉजिटिव केस 500 के पार चले गए हैं। वहीं मेवात और पलवल में आज भी कई नए केस सामने आए हैं। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन


दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 525 हुई, पिछले 24 घंटों में 20 नए मरीज 

सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि दिल्ली में इस समय कुल 525 केस हैं। पिछले 24 घंटो में 20 नए केस सामने आए हैं, इनमें 20 में से 10 मरकज के हैं और बाकी 10 दूसरे हैं। 525 केस में से 330 मरकज में शामिल लोग हैं। अब तक कोरोना से 7 लोगों की मृत्यु हो गई है और पिछले 24 घंटों में एक मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बतया कि हमने एक लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर दे दिया है। ये किट शुक्रवार को आ जाएंगी। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को 27,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) किट आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कल से 421 सरकारी स्कूलों में गरीबों को राशन बांटा जाएगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो गेहूं और एक किलो चावल मिलेगा। हमारा लक्ष्य 10 लाख लोगों को राशन देना है और अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र से हम और अनाज ले लेंगे।

दिल्ली सरकार का बड़ा निर्णय, इन तीन अस्पतालों में सिर्फ कोरोना के मरीजों का होगा इलाज
दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि 2000 बेड की क्षमता वाला लोक नायक अस्पताल (जिसमें जी.बी. पंत अस्पताल भी शामिल है) और राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल जिसमें 450 बेड की सुविधा है, इनको अब केवल कोरोना वायरस के मामलों के लिए इस्तमाल किया जाएगा।

क्राइम ब्रांच ने निजामुद्दीन मरकज को दूसरा नोटिस भेजा है
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने निजामुद्दीन मरकज को दूसरा नोटिस भेजा है। नोटिस में मरकज से जल्द जवाब दाखिल करने को कहा गया है। गौरतलब है कि पहले के दिए नोटिस में एक भी तब्लीगी जमात का पदाधिकारी सामने नहीं आया है। मौलाना साद ने सभी पदाधिकारियों के सेल्फ आइसोलेशन में रहने की बात कही थी। ऐसे में पुलिस मरकज के सभी पदाधिकारियों का गृह सत्यापन कराएगी। पुलिस को आशंका है कि ज्यादातर पदाधिकारी मौलाना साद के साथ छिपे हुए हैं।

आप सांसद संजय सिंह ने बांटे राशन के पैकेट
आप सांसद संजय सिंह ने लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को राशन बांटा। संजय सिंह ने कहा अब तक हम 3500 राशन के पैकेट बांट चुके हैं, 5000 पैकेट अभी बांटने हैं। हमारा लक्ष्य 25,000 लोगों को राशन बांटना है। इसमें मेरा सिर्फ एक महीने का वेतन है और बाकी सभी दोस्तों का इसमें योगदान है।

70 संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान नहीं हो सकी हैः सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि सरकार अभी तक 70 संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की खोज नहीं कर सके हैं। बहुत से लोगों की कल(रविवार) ही पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। हमें आशा है कि आज शाम तक हम इन लोगों को ढूंढ लेंगे।


दिल्ली में संक्रमित हुए 503 लोग
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 503 हो गई है। रविवार को एक ही दिन में 58 नए संक्रमित मिले, जिनमें 19 तब्लीगी जमाती हैं। कुल मरीजों में 320 संक्रमित निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए थे। वहीं, शनिवार को पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में हुई कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है। ये मरीज हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर था और फिलहाल उनकी तैनाती सोनीपत जिले में थी। 52 वर्षीय सब इंस्पेक्टर को 13 मार्च की सुबह ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए और 4 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसी के साथ अब दिल्ली में मरने वालों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed