{"_id":"5e9ad5c58ebc3e768a1b49e5","slug":"coronavirus-lockdown-delhi-aiims-to-give-online-appointment-to-those-patient-having-follow-up-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: एम्स के डॉक्टरों से लेनी है सलाह, 20 अप्रैल के बाद लीजिए ऑनलाइन समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: एम्स के डॉक्टरों से लेनी है सलाह, 20 अप्रैल के बाद लीजिए ऑनलाइन समय
Sat, 18 Apr 2020 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Apr 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा न फैले और कोविड-19 के मरीजों के अलावा अन्य मरीजों को भी एम्स के चिकित्सकों की सलाह मिल सके, उनका बेहतर इलाज हो सके इसके लिए आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ने एक बड़ा फैसला किया है।
विज्ञापन
कोविड मरीजों के अलावा जो एम्स के अन्य मरीज हैं उनके इलाज के लिए 20 अप्रैल से एक नई व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके तहत जिन लोगों का इलाज एम्स में चल रहा है और कोरोना के चलते आगे का परामर्श वह डॉक्टर से नहीं ले पा रहे हैं, अब वो लोग ऑनलाइन मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे मरीजों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और फिर उन्हें परामर्श के लिए तारीख उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद दी गई तारीख पर संबंधित विभाग के डॉक्टर इन रोगियों को फोन करेंगे और उन्हें जरूरी चिकित्सीय सलाह देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इस समय एम्स ट्रॉमा सेंटर को कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है। वहीं, अन्य बीमारी से संबंधित मरीजों के आने से उन्हें भी कोरोना संक्रमण का खतरा बराबर रहता है, ऐसे में एम्स ने यह बड़ा फैसला लिया है। एम्स ने इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है।
इस लिंक पर क्लिक कर लें समय- https://ors.gov.in/followup/