{"_id":"5e78b7908ebc3e77496f01a3","slug":"coronavirus-lock-down-in-pune-81-villagers-of-25-villages-under-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः पुणे में एक महिला की लापरवाही से 25 गांवों के 81 ग्रामीण क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः पुणे में एक महिला की लापरवाही से 25 गांवों के 81 ग्रामीण क्वारंटीन
Mon, 23 Mar 2020 06:50 PM IST
Harendra Chaudhary
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 23 Mar 2020 06:50 PM IST
सार
- पुणे की वेल्हे तहसील के पानशेत परिसर के हैं 25 गांव
- सभी को होम क्वारंटीन के लिए अलग कमरों में बंद किया गया
विज्ञापन
Coronavirus Pune Lock down
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में पुणे के 25 गांव और उनके 81 बाशिंदे एक महिला की लापरवाही की सजा भुगत रहे हैं। पुणे के वेल्हे तहसील स्थित पानशेत परिसर के 25 गांवों में संक्रमित आंगनबाड़ी सेविका के आने-जाने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 81 लोगों को होम क्वारंटीन के लिए अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया है।
कोविड-19 से संक्रमित 41 वर्षीय महिला आंगनबाड़ी सेविका है। उसने मुंबई से वाशी और पुणे के वेल्हे तहसील के वरसगांव का सफर किया था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी भगवान पवार के मुताबिक आंगनवाड़ी सेविका इस महिला में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उसे पुणे-सातारा मार्ग स्थित भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पवार के बताया कि महिला मूलतः पुणे की निवासी है, लेकिन काम के सिलसिले में पानशेत बांध के पास स्थित वरसगांव में आया-जाया करती है। इस महिला ने कई जगह की यात्राएं की हैं। इसके चलते अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे हुआ।
81 लोगों को होम क्वारंटीन कर हाथों में सील लगाकर उनके घर में बैठाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनपर नजर रख रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पानशेत जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 81 लोगों को होम क्वारंटीन के लिए अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया है।
विज्ञापन
कोविड-19 से संक्रमित 41 वर्षीय महिला आंगनबाड़ी सेविका है। उसने मुंबई से वाशी और पुणे के वेल्हे तहसील के वरसगांव का सफर किया था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी भगवान पवार के मुताबिक आंगनवाड़ी सेविका इस महिला में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उसे पुणे-सातारा मार्ग स्थित भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पवार के बताया कि महिला मूलतः पुणे की निवासी है, लेकिन काम के सिलसिले में पानशेत बांध के पास स्थित वरसगांव में आया-जाया करती है। इस महिला ने कई जगह की यात्राएं की हैं। इसके चलते अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे हुआ।
गांव में कंटेनमेंट जोन तैयार किया गया
अधिकारी ने बताया कि हमने वरसगांव में कंटेनमेंट जोन तैयार किया है। बताया गया कि महिला 48 ग्राम पंचायतों में गई थी और महिलाओं से मिली थी। इसके मद्देनजर 25 गांवों के81 लोगों को होम क्वारंटीन कर हाथों में सील लगाकर उनके घर में बैठाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनपर नजर रख रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पानशेत जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है।