{"_id":"5e7d56f88ebc3e72b85c2475","slug":"coronavirus-latest-news-in-hindi-corona-virus-treatment-in-max-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैक्स अस्पताल में कोरोना का इलाज आज से, दिल्ली में तीन नए मामले मिले, 39 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स अस्पताल में कोरोना का इलाज आज से, दिल्ली में तीन नए मामले मिले, 39 हुई संख्या
Fri, 27 Mar 2020 07:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्स अस्पताल में शुक्रवार से कोरोना संक्रमितों का इलाज होगा। साकेत और पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में कोविड ब्लॉक बनाया गया है। इसके अलावा कोविड जांच की सुविधा भी मैक्स लैब में शुरू होगी।
सरकार ने प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए अधिकतम कीमत 4500 रुपये तय की है। इनमें 1500 रुपये स्क्रीनिंग और 3 हजार रुपये टेस्टिंग के शामिल हैं। अभी तक राजधानी में 6 सरकारी अस्पतालों में ही कोरोना के संदिग्ध मरीज को रखने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
जरूरी सेवाओं में तैनात कर्मियों के लिए बस की सुविधा
लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक बसों में सफर करने की इजाजत केवल जरूरी सेवाओं में कार्यरत लोगों को दी जा रही है। इन लोगों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही बसों में एंट्री दी जा रही है। डीटीसी के ड्राइवरों ने इसके लिए सख्ती शुरू कर दी है। ड्राइवर प्रीतम सिंह ने बताया कि आईडी कार्ड देखने के साथ-साथ जरूरी कार्यों के लिए जाने वाले व्यक्ति या आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को ही बसों में सफर की इजाजत दी जा रही है। ड्राइवर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की पहचान के बाद ही उन्हें बसों में प्रवेश का मौका दिया जा रहा है।

दिल्ली में कोरोना के तीन नए मामले मिले कुल संख्या 39 हुई
दिल्ली में कोरोना के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है, इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। इसमें 29 मामले विदेश यात्रा संबंधी हैं, जबकि 10 लोगों को किसी के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ है। पांच मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिल्ली में कोरोना से अब तक एक मरीज की मौत हुई है। अभी कोरोना के 32 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
जरूरी सेवाओं में तैनात कर्मियों के लिए बस की सुविधा
लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक बसों में सफर करने की इजाजत केवल जरूरी सेवाओं में कार्यरत लोगों को दी जा रही है। इन लोगों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही बसों में एंट्री दी जा रही है। डीटीसी के ड्राइवरों ने इसके लिए सख्ती शुरू कर दी है। ड्राइवर प्रीतम सिंह ने बताया कि आईडी कार्ड देखने के साथ-साथ जरूरी कार्यों के लिए जाने वाले व्यक्ति या आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को ही बसों में सफर की इजाजत दी जा रही है। ड्राइवर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की पहचान के बाद ही उन्हें बसों में प्रवेश का मौका दिया जा रहा है।
गाजियाबाद में दो नए मामले आए सामने
शालीमार गार्डन और वैशाली में रहने वाले दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों ही मरीज एमएमजी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इनमें से एक मरीज नोएडा में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। जबकि दूसरे की विदेश से लौटने की हिस्ट्री है।