लॉकडाउन के बाद निजामुद्दीन में फंस गए थे गाजियाबाद के बुजुर्ग
- अधिकांश जमात वालों को राजीव गांधी अस्पताल में किया गया भर्ती
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए विशेष निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजामुद्दीन में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से गाजियाबाद के भी स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि काफी संख्या में जमात में हिस्सा लेने के लिए गाजियाबाद से भी लोग गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे के दौरान आदेश दिया कि जमात से वापस लौटने वालों पर विशेष नजर रखी जाए कि वह लोग कहां-कहां और किसके संपर्क में आए हैं। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग दिल्ली से मिली डिटेल के अनुसार संपर्क करना शुरू कर दिया है।
मसूरी से जमात में गए एक बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि उनके पिता 16 मार्च को जमात में शामिल होने के लिए गए थे। 22 मार्च को लॉक डाउन होने के बाद जितने भी लोग जिले से गए थे, सभी वहीं पर फंसे रह गए।
उन्होंने बताया कि जो युवा लोग थे, वे पैदल ही वापस आ गए। जो पैदल नहीं चल सकते थे, वहीं रुक गए कि 22 मार्च के बाद घर चले जाएंगे। लॉकडाउन बढ़ जाने से वहीं फंसे रह गए। बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन लोगों को राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है जिन्हें खांसी व बुखार की शिकायत थी।
सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि प्रशासन की तरफ से जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है। अभी यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कितने लोगों ने गाजियाबाद से हिस्सा लिया था।
अगर किसी में लक्षण मिलेंगे तो उन्हें भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा जो भी निजामुद्दीन से वापस लौटकर आए हैं सभी की जानकारी जुटाकर होम क्वारंटीन किया जा रहा है। अगर किसी ने क्वारंटीन का उल्लघंन किया तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।