फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus india live update: aap leader sanjay singh said, without honesty can't win over covid 19

Coronavirus: जनता की ईमानदार कोशिश के बिना नहीं जीत सकेंगे कोरोना के खिलाफ लड़ाई: संजय सिंह

Sat, 28 Mar 2020 05:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 28 Mar 2020 05:56 PM IST
सार

पलायन कर रहे लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में 15-20 दिन से लेकर एक महीने तक का भी समय लग सकता है। इन दिनों में वे क्या खायेंगे और कहां रहेंगे, यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
coronavirus india live update: aap leader sanjay singh said, without honesty can't win over covid 19
Migrating from delhi - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली की आबादी के लिहाज से अभी भी यहां कोरोना का संक्रमण काबू में है। राजधानी में अभी भी केवल 39 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक इसमें भी 29 केस बाहर से आये लोगों के हैं, जबकि केवल 10 लोगों को ही यहां पर संक्रमण हुआ है।

विज्ञापन


सी-40 देशों की राजधानियों के प्रतिनिधियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी कोशिश है कि वे दिल्ली को कोरोना संक्रमण के तीसरे स्टेज में जाने से रोक सकें। लेकिन क्या ऐसा हो पायेगा? और क्या दिल्ली दुनिया के सामने कोरोना संक्रमण के मामले में आदर्श पेश कर पाएगी? सरकार के लोग भी यह मानते हैं कि लॉकडाउन के प्रति जनता के ईमानदार सहयोग के बिना यह संभव नहीं है।
विज्ञापन

 
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने अमर उजाला से कहा कि अभी तक हम इस मामले में सौभाग्यशाली रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना का संक्रमण ज्यादा नहीं फैला है। सही समय पर लॉक डाउन की घोषणा होने से भी इसे रोकने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर जनता इसी तरह लॉकडाउन के नियमों का पालन करती रही और सरकार का सहयोग देती रही तो उन्हें उम्मीद है कि हम कोरोना संक्रमण को थर्ड स्टेज में जाने से रोक सकेंगे।

coronavirus india live update: aap leader sanjay singh said, without honesty can't win over covid 19
संजय सिंह - फोटो : ANI

‘जहा हैं, वहीं रुकें, सहायता के लिए करें फोन’

दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए पलायन कर रहे मजदूरों के सामने बड़ी चुनौती है। रोजगार के खत्म होने से वे यहां भूखे रहने को मजबूर हुए हैं, तो वाहन न होने से वे पैदल ही अपने घरों की तरफ निकल चुके हैं। लेकिन इन मजदूरों के साथ कोरोना का संक्रमण गांवों तक में फैल सकता है, ऐसा खतरा मंडराने लगा है।

संजय सिंह ने कहा कि इन लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में 15-20 दिन से लेकर एक महीने तक का भी समय लग सकता है। इन दिनों में वे क्या खायेंगे और कहां रहेंगे, यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

साथ ही, अगर इनमें से एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित है, तो उससे संक्रमण के भारी संख्या में दूसरों तक पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए उनकी अपील है कि लोग जहां हैं, वहीं रुक जाएं। भोजन और आवास सहित किसी भी सहायता के लिए लोगों को सरकार को और स्थानीय प्रशासन की मदद लेनी चाहिए।

चार लाख लोगों को भोजन करा रही सरकार

आप सांसद ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने 550 अलग-अलग सेंटरों पर चार लाख से ज्यादा लोगों को भोजन करवा रही है। किसी को भोजन के लिए अपने घरों से ज्यादा दूर न जाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए हर इलाके में भोजन की व्यवस्था की गई है।

और भी जरूरत होगी तो सरकार अन्य इलाकों में भी भोजन उपलब्ध कराएगी। सरकार के आलावा अनेक सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं लोगों को दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध करवा रही हैं। ऐसे में उनकी अपील है कि लोग किसी तरह की भगदड़ करने से बचें। सरकार, समाज और देश उनके साथ है।

खुद घर से भोजन बनवाकर झुग्गियों में पहुंचाया

गायिका कनिका कपूर के संक्रमण के मामले के बाद कई सांसदों को भी संक्रमण का खतरा पैदा हो गया था। उस घटना के बाद से ही सेल्फ आइसोलेशन में रखकर चल रहे सांसद संजय सिंह के नार्थ एवेन्यू स्थित आवास पर लगातार भोजन बन रहा है और गरीबों को पहुंचाया जा रहा है।

सांसद की पत्नी और परिवार के अन्य लोग खुद को सुरक्षित रखते हुए गरीबों तक जाकर भोजन पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed