फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Noida 102 new patients found in Gautam Buddh Nagar latest updates in hindi

नोएडा में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 102 नए मरीज, 6408 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Sat, 15 Aug 2020 10:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 15 Aug 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Noida 102 new patients found in Gautam Buddh Nagar latest updates in hindi
नोएडा में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 102 नए मरीजों के मिलने के साथ ही, संक्रमितों के आंकड़े को 6408 तक पहुंचा दिया है। इसी के साथ जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 867 पहुंच गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नोएडा में 72 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 826 तक पहुंच गया था।

सक्रिय मरीजों के मामले में गौतबुद्ध नगर जिला राज्य में 15वें स्थान पर आता है। पिछले 24 घंटे में जिले में 64 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 
विज्ञापन


जिले में अबतक कुल 5498 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डिच्सार्ज होने वाले मरीजों की संख्या के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिला राज्य में तीसरे स्थान पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लखनऊ में अब तक सबसे ज्यादा 8994 और कानपुर में 5548 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। नोएडा के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

जांच का आंकड़ा भी बढ़ाया जा रहा है। जिले में रोजाना तीन से चार हजार जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed