फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus Noida Update: 2 more person tests positive toll reach 3 in city travel history france

नोएडा में मिले दो नए मरीज, कोरोना के असर को बयां करती ब्लू लाइन मेट्रो की ये तस्वीर

Tue, 17 Mar 2020 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Mar 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Noida Update: 2 more person tests positive toll reach 3 in city travel history france
कोरोना वायरस के खौफ से दोपहर के समय खाली पड़ी ब्लू लाइन मेट्रो - फोटो : परीक्षित निर्भय

समय गुजरने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद आज भारत में कुल 13 नए मामले सामने आए हैं जिसमें नोएडा के दो नए मरीज शामिल हैं। इस तरह भारत में अब तक कुल मरीजों की संख्या 127 पहुंच गई है, वहीं आज ही तीसरे मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने जानकारी दी है कि नोएडा में दो नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें से एक सेक्टर 78 का निवासी है और दूसरा सेक्टर 100 का निवासी है। दोनों मरीजों का यात्रा इतिहास फ्रांस का है। दोनों को ही आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इन दो मरीजों के साथ ही यूपी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन

 
 
स्कूल, मॉल, स्विमिंग पूल 31 मार्च तक रहें बंद : स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में स्कूल, मॉल, स्विमिंग पूल आदि 31 मार्च तक बंद रखने की सलाह दी है। कर्मचारियों को घर से ही काम करने के निर्देश देने के लिए राज्यों से कहा है।

साथ ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कम से कम किया जाए। सोमवार को मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टैसिंग एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत एक मीटर की दूरी लोगों को एक दूसरे से बनाकर रखनी है।

कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 127 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना को लेकर विदेश मंत्रालय ने कॉल सेंटर शुरू किया है। यहां 24 घंटे हेल्पलाइन पर मदद की जाएगी। विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों तक मदद पहुंचाई जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी बताया कि ईरान से 53 भारतीयों का चौथा जत्था आज स्वदेश लौटा है। सभी को प्रोटोकॉल के अनुसार जैसलमेर में विशेष निगरानी में रखा गया है। 

उधर सोशल डिस्टैसिंग एडवाइजरी के अनुसार मंत्रालय ने छात्रों को घर पर ही रहने और इंटरनेटर के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी है। जिन स्कूल या कॉलेजों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं वहां छात्र-छात्राएं एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखें। निजी क्षेत्र की तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की मंजूरी दें।



वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मीटिंग की जाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को दूर रहने की सलाह दें। रेस्तां में हैंडवाशिंग प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। शादियों में कम से कम लोगों को एकजुट किया जाए। स्थानीय प्रशासन बड़ी भीड़ से जुड़े कार्यक्रमों को तत्काल रोक लगाए।

यहां से आने वालों को पृथक रहना जरूरी
मंत्रालय ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जो लोग यूएई, कतर, ओमान व कुवैत से भारत आ रहे हैं उन्हें 14 दिन के लिए पृथक रहना जरूरी है। 18 मार्च से इन देशों से आने वाले यात्रियों पर ये लागू होगा। तुर्की, यूके, यूरोपियन देशों से आने वालों पर 18 मार्च से रोक लगा दी जाएगी। भारत से इन देशों के लिए कोई उड़ान नहीं भरी जाएगी। ये दोनों ही नियम आगामी 31 मार्च तक लागू रहेंगे।

नई हेल्पलाइन भी हुई शुरू
मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर एक और हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिया है। 011-21978046 या 1075 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ली जा सकती है। ये दोनों ही हेल्पलाइन 24 घंटे काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed