फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद, एयरपोर्ट पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन

Thu, 05 Mar 2020 11:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Mar 2020 11:06 PM IST
खास बातें

भारत में अब तक कोरोनावायरस के 30 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 14 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 14 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 11 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना, जयपुर और गुड़गांव में एक-एक मरीज हैं। वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं और इनके संपर्क में आए 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus in India live updates 14 italian treatment in medanta chinese lock himself
सफदरजंग अस्पताल के बाहर एक दवा की दुकान पर मास्क पहने लोग - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:56 PM, 05-Mar-2020

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कोरोनावायरस से निपटने में तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पहुंचे। 
 

 

08:16 PM, 05-Mar-2020

सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर 1967 यात्रियों की जांच हुई

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुजरात के निदेशक मनोज गंगल ने जानकारी दी है कि कल हवाई अड्डे पर 1,967 यात्रियों की जांच की गई। एयरपोर्ट पर दो थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम लगाए गए हैं।
 
 
विज्ञापन
08:11 PM, 05-Mar-2020

कोरोनावायरस में मरने वालों की संख्या 6 हुई

फ्रांस में कोरोनावायरस से दो और मौतों के बाद अब आंकड़ा छह हो गई है। फ्रांस में 92 नए मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं।
07:57 PM, 05-Mar-2020

गुरुग्राम मैराथन स्थगित

  • कोरोनोवायरस के चलते 8 मार्च को होने वाली महिला मैराथन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हरियाणा सरकार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को मैराथन का आयोजन करना था। 
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि गुरुग्राम मैराथन को 8 मार्च को आयोजित नहीं किया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोनोवायरस के डर के कारण सामूहिक समारोहों का आयोजन नहीं करने की सलाह दी है, इसलिए स्थिति सामान्य होने तक मैराथन को स्थगित कर दिया गया।
07:18 PM, 05-Mar-2020

7 मार्च से मुगल गार्डन होगा बंद

राष्ट्रपति भवन में कोरोनावारस के चलते एहतियाती उपायों को जारी रखते हुए, किसी भी बड़ी भीड़ से बचने के लिए 7 मार्च से जनता के लिए मुगल गार्डन को बंद कर दिया जाएगा।
 
 
06:59 PM, 05-Mar-2020

गृह सचिव ने की समीक्षा

गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने आज कोरोनोवायरस के मद्देनजर पड़ोसी देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न राज्यों और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:56 PM, 05-Mar-2020

महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च की हेल्पलाइन

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस के लिए पर समर्पित हेल्पलाइन नंबर '020-26127394' लॉन्च की है।
 


 
06:54 PM, 05-Mar-2020

ग्रीस में 21 मामलों की पुष्टि

ग्रीस यात्रियों में कोरोनोवायरस के 21 मामलों की पुष्टि की गई है, जो हाल ही में इजरायल और मिस्र में धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा से लौटे थे।
 

 
06:52 PM, 05-Mar-2020

बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर किया लॉन्च

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर में कोरोनावायरस के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर '1916' लॉन्च किया है।
 
05:43 PM, 05-Mar-2020

उद्धव ठाकरे ने कहा अलर्ट पर है प्रशासन

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया है कि राज्य के नगर निगम और प्रशासन अलर्ट पर हैं। हमें अगले 10 से 15 दिनों में और अधिक सावधान रहना होगा। उन्होंने सलाह दी कि होली के दौरान बड़े समारोहों से बचें, जैसा कि पीएम मोदी ने पहले ही अनुरोध किया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed