फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in india haryana first positive case, once she missing now in private hospital gurugram

हरियाणा में सामने आई कोरोना की पहली मरीज, अस्पताल से लापता होने पर मचा था हड़कंप

Tue, 17 Mar 2020 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india haryana first positive case, once she missing now in private hospital gurugram
corona - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कहर से अब तक अछूता रहा हरियाणा अब इसकी चपेट में आ गया है। गुरुग्राम जिले में 29 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह हरियाणा का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिला गुड़गांव की एक कम्पनी में काम करती है और हाल ही में उसने मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी। इस वक्त यह महिला निजी अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती होने से पहले लापता हो गई थी महिला
कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला मरीज के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घोर लापरवाही देखने को मिली है। दरअसल सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस की एक पीड़िता बेहतर इलाज न मिलने पर अस्पताल से बिना किसी को सूचना दिए चली गई। 
विज्ञापन


हालांकि गनीमत यह रही कि महिला अपने घर गई थी। इसके बाद उसके घर पर पुलिस तैनात रही ताकि वह घर से कहीं बाहर न जाए। फिर महिला से पूछा गया तो उसने कहा क वह सरकारी अस्पताल में नहीं जाएगी।  तब उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

हैरत की बात यह है कि जिला स्वास्थ्य विभाग जिलेे से सामने आई कोरोना वायरस की इकलौती मरीज को भी बेहतर इलाज उपलब्ध नहीं करा सका। सूत्रों के मुताबिक बेहतर इलाज न मिलने पर बिना बताए महिला सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से चली गई। महिला का इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सेक्टर-9 निवासी महिला के सैंपल लेकर दिल्ली स्थित एनसीडीसी में कराई गई जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जबकि दोबारा जांच के लिए महिला का सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी पुणे (महाराष्ट्र) भेजा गया था।

राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरज भान कम्बोज ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद उसके नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट में उसे कोविड-19 होने की पुष्टि हुई। 

मलयेशिया से यात्रा कर लौटी है महिला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से पीड़ित महिला हाल ही में मलयेेशिया की यात्रा से लौटी है। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रा करने वाले अन्य लोगों का भी पता लगाने लगी।

राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरज भान कम्बोज ने बताया कि हरियाणा से अभी तक 66 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 54 में ऐसे कोई लक्षण नहीं थे। बाकियों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 2,957 लोगों को पृथक वार्ड में रखा गया है। कुल 2,992 लोग पृथक वार्ड में हैं। राज्य सरकार पहले ही स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने की घोषणा कर चुकी है। सिनेमा घर, जिम, नाइट क्लब भी एहतियाती तौर पर 31 मार्च तक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed