फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in india delhi metro issued guidelines for travelers

कोरोना वायरसः दिल्ली मेट्रो में खड़े होकर यात्रा पर मनाही, दो यात्रियों के बीच रखनी होगी एक सीट की दूरी

Fri, 20 Mar 2020 06:38 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Mar 2020 06:38 PM IST
सार

 
  • टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए मेट्रो कार्ड रिचार्ज करवाने, टोकन खरीदने के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें।
  • गंतव्य पर पहुंचने पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • यात्री एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन
coronavirus in india delhi metro issued guidelines for travelers
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत मेट्रो कोच में खड़े होकर यात्रा करना संभव नहीं होगा। वहीं, दो यात्रियों के बीच एक सीट का गैप रहेगा।

विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन का कहना है कि मेट्रो स्टेशन में एक मीटर की दूरी बनानी होगी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने की हालत में मेट्रो ट्रेन उस स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गुरुवार देर शाम दिल्ली मेट्रो ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर थर्मल स्कैनिंग का इंतजाम होगा।
विज्ञापन


अगर किसी यात्री में कोरोना का लक्षण मिलता है तो उसे सिर्फ मेट्रो से सवारी करने से ही नहीं रोका जाएगा, बल्कि उसे जांच के लिए चिकित्सकों की टीम को सौंप दिया जाएगा। मेट्रो की अपील है कि परिसर के भीतर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो में सफर के दौरान अधिक सतर्कता बरतें यात्री
मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को संक्रमण से बचने के लिए खुद को अधिक सतर्क रखना होगा। डीएमआरसी की ओर से यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार एहतियात बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।


डीएमआरसी का कहना है कि अगर किसी भी वक्त यात्री कोच में परेशानी महसूस करता है, तो गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा के दौरान किसी भी स्टेशन पर दूसरी मेट्रो का भी उपयोग कर सकता है। मेट्रो में यात्रा करने से पहले और बाद में हाथों की सफाई करें। इसके लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़े तो मास्क भी लगाएं। संक्रमण से बचना है तो सफर के लिए कार्ड का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed