{"_id":"5ea1626c258c4e00052f1244","slug":"coronavirus-in-ims-ghaziabad-hospital-one-corona-suspect-faint-having-vomit-fever-video-viral-of-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः आईएमएस में भर्ती कोरोना संदिग्ध अचानक हुआ बेहोश, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः आईएमएस में भर्ती कोरोना संदिग्ध अचानक हुआ बेहोश, मचा हड़कंप
Thu, 23 Apr 2020 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : रॉयटर्स एजेंसी
आईएमएस गाजियाबाद कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे गए कोरोना के एक संदिग्ध मरीज के अचानक बेहोश होकर गिर जाने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। संदिग्ध व्यक्ति के बेहोश होकर गिरने से संबंधित एक वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद से जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन
अब पीड़ित को दोबारा एमएमजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इस व्यक्ति को पतला निवाड़ी से तीन दिन पहले क्वारंटीन कर आईएमएस में रखा गया। देर रात भी पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे एमएमजी अस्पताल लाया गया था, लेकिन उपचार के बाद उसे दोबारा आईएमएस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि ये व्यक्ति एकाएक बेहोश हो गया। कोरोना संदिग्ध के बेहोश होने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी परेशान हो गए क्योंकि वीडियो में कहा जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में दो नए मामले आए सामने, 55 हुई संक्रमितों की संख्या
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित दो नए मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीज आईएमएस क्वारंटीन सेंटर में पहले से क्वारंटीन थे। 21 वर्षीय महिला फरीदाबाद की रहने वाली है और वह मुरादनगर में रिश्तेदारी में आई थी।
तबीयत खराब होने पर एक सप्ताह पूर्व उसे क्वारंटीन किया गया था। दूसरा व्यक्ति 55 वर्षीय जमाती है, उसकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भी दस दिन से आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटीन है।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पड़ताल की जा रही है। जो भी संपर्क में आया होगा उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
अब तक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मरीजों की संख्या 55 हो गई है। इनमें से 18 डिस्चार्ज हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार की देर रात 16 रिपोर्ट आई थी, उनमें से 14 निगेटिव आई है जबकि दो पॉजिटिव है।