{"_id":"5f5797ff8ebc3e437019c8f3","slug":"coronavirus-in-gurugram-latest-updates-258-new-cases-one-death-159-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 258 नए मामले आए सामने, एक की मौत, 159 स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 258 नए मामले आए सामने, एक की मौत, 159 स्वस्थ
Tue, 08 Sep 2020 08:11 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 08 Sep 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में मंगलवार को 258 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो 159 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत भी हुई।
विज्ञापन
चिंता की बात यह है कि होम आइसोलेट मरीजों की संख्या एक बार फिर से 1500 के पार चली गई है। इस समय जिले में कुल 1760 सक्रिय मरीजों में से 1553 होम आइसोलेट हैं। अब तक जिले में कुल 13726 मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 11806 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात फिर से नीचे आना शुरू हो गया है। अब 86 फीसदी मरीज ही स्वस्थ हैं, जबकि एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 91 फीसदी से भी ज्यादा था।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को जिले में 2707 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें से 2004 लोगों की शासकीय अस्पतालों में आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई जबकि 703 की निजी अस्पतालों एवं लैब में जांच की गई।
विज्ञापन