{"_id":"5eef7d19a743401dbc47a8a5","slug":"coronavirus-in-gurugram-latest-updates-120-new-cases-five-death-total-tally-reaches-to-4427","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : कोरोना वायरस के 120 नए मामले आए सामने, 5 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4427 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : कोरोना वायरस के 120 नए मामले आए सामने, 5 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4427 हुई
Sun, 21 Jun 2020 09:00 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तो औसतन काफी कमी आई है लेकिन संक्रमितों की मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 120 नए मरीज आए। वहीं कोरोना के कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 4427 हो गई है। मृतकों की संख्या इस कदर बढ़ी है कि जून माह में ही मई की अपेक्षा 20 गुना से भी ज्यादा 61 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि रविवार को 116 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में कोरोना के कुल 4427 मरीजों में से 2524 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1839 मरीज उपचाराधीन हैं। उपचाराधीन में से 1239 होम आइसोलेट हैं, 102 लोग कोविड अस्पताल और 434 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 64 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी निजी लैब में पहुंचे ज्यादा नमूने
कोविड-19 जांच शुल्क कम किए जाने के बाद लगातार दूसरे दिन भी निजी लैब में शासकीय लैब की तुलना में ज्यादा संख्या में नमूनों की जांच हुई। रविवार को जिले में कुल 675 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से निजी लैब में जांच के लिए 547 नमूने भेजे गए तो वहीं शासकीय लैब में महज 128 नमूनों की ही जांच की गई। यही स्थिति शनिवार को भी थी, जब 650 से ज्यादा लोगों ने निजी लैब में कोविड-19 की जांच कराई थी। अब तक जिले में कुल 23398 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं, जिसमें से 18296 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 4427 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, अब तक विदेश से लौटे 4952 नागरिकों की भी स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से 1948 नागरिक या तो कोरोना संक्रमित पाए गए या फिर वह कोरोना मरीजों के संपर्क में रहे। कोविड-19 की जांच शुल्क में 47 फीसदी तक की कमी होने के कारण आगामी दिनों में और भी तेजी से लोग कोविड-19 की जांच कराने को आगे आएंगे।