{"_id":"5f258908504ff803e604bdb0","slug":"coronavirus-in-gurugram-99-new-cases-one-death-total-tally-reaches-to-9166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 99 नए मामले, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9166","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 99 नए मामले, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9166
Sat, 01 Aug 2020 08:53 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। इसी क्रम में शनिवार को 99 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 140 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, शनिवार को एक मरीज की मौत भी हुई। इसी के साथ जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके कुल मरीजों की संख्या 9166 तक पहुंच गई है, जिसमें से 8123 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात 88 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। अब जिले में महज 919 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से 731 मरीज होम आइसोलेट हैं। इन मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। उपचाराधीन कुल मरीजों में से 4 मरीज जिला कोविड अस्पताल, 73 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 111 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। पिछले करीब डेढ़ माह से जिले में प्रतिदिन 1500 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी 1890 लोगों की जांच की गई, जिसमें 404 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 1486 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई।
विज्ञापन
अब तक जिले में 1 लाख 5708 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 94652 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 9166 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 463 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिला स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक 9 अगस्त तक कोरोना प्रभावित इलाकों में व्यापक तौर पर कोविड-19 जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना के नए मरीजों व मृतकों की संख्या लगातार कम हो रही है। विदेश से अब तक 4952 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 2790 लोग कोरोना की चपेट में पाए गए हैं।