{"_id":"5f2d57ee8ebc3e3d1458ca72","slug":"coronavirus-in-gurugram-54-new-cases-73-recovered-total-tally-reaches-to-9535","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना के 54 नए मामले आए सामने, 73 हुए ठीक, कुल संक्रमितों की संख्या 9535 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना के 54 नए मामले आए सामने, 73 हुए ठीक, कुल संक्रमितों की संख्या 9535 हुई
Fri, 07 Aug 2020 07:02 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में नए कोरोना मरीजों की संख्या अब दिनोंदिन कम हो रही है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी 54 नए मरीज आए तो 73 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 9535 तक पहुंच चुकी है। वहीं जिले में अब तक 125 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना के नए मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पिछले करीब एक माह से कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर काफी बढ़ गई है। अब जिले में कुल संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात 91 फीसदी से भी ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 700 से भी नीचे आ गई है। कुल मरीजों में से अब महज 698 मरीज ही सक्रिय हैं। जिसमें से 554 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 144 मरीज ही उपचाराधीन हैं। शासकीय कोविड अस्पतालों में अब महज 2 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जबकि जिला कोविड हेल्थ सेंटर में सिर्फ 63 मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
वहीं, 79 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को जिले में 2724 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 2256 लोगों की जांच की गई जबकि 468 लोगों की निजी लैब व निजी अस्पतालों में जांच की गई।