फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 326 new cases two death 196 recovered

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 326 नए मामले आए सामने, दो की मौत, 196 मरीज हुए स्वस्थ 

Sat, 12 Sep 2020 09:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 12 Sep 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 326 new cases two death 196 recovered
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति दिनोंदिन खराब हो रही है। अब तो स्थिति यह है कि प्रतिदिन नए मरीजों के आने का रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी अब तक के सर्वाधिक 326 नए मरीज सामने आए जबकि 196 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। संक्रमण के चलते शनिवार को 2 मरीजों की मौत भी हुई।

विज्ञापन


इसी के साथ जिले में कोरोना के चलते मरने वालों का आंकड़ा 145 तक पहुंच चुका है। इसमें से 102 पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे जबकि 32 मरीजों में पहले से कोई खास गंभीर बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लगातार प्रतिदिन 300 से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति अब फिर से बिगड़ने लगी है। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14910 हो चुकी है, जिसमें से 12597 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है जबकि 2168 मरीज उपचाराधीन हैं। इन 2168 उपचाराधीन मरीजों में से 1945 होम आइसोलेट हैं जबकि 223 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 3752 की हुई जांच
जिले में शनिवार को अब तक की सबसे ज्यादा 3752 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें से रैपिड एंटीजन किट व शासकीय लैब में आरटी-पीसीआर के जरिए जांच के लिए 2654 लोगों के नमूने लिए गए जबकि 1098 लोगों की निजी लैब में जांच की गई। अब तक हुई कुल 199833 जांच में से 181171 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 14910 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मालूम हो कि सितंबर में ही अब तक जिले में 25 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed