{"_id":"5f89cb07015f6f7ad656aca9","slug":"coronavirus-in-gurugram-294-new-cases-one-death-177-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : कोरोना वायरस के 294 नए मामले आए सामने, एक की मौत, 177 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : कोरोना वायरस के 294 नए मामले आए सामने, एक की मौत, 177 स्वस्थ
Fri, 16 Oct 2020 10:02 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कोरोना का प्रकोप अब कम हो रहा है लेकिन शुक्रवार को जिले में स्वस्थ होने वालों के मुकाबले नए मरीजों की संख्या ज्यादा रही। वहीं एक संक्रमित की मौत भी हुई। शुक्रवार को 294 नए मरीज आए जबकि 177 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। एक मरीज की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 190 पहुंच गई है।
विज्ञापन
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से बढ़कर 2496 हो गई है, जिसमें से 2313 मरीज होम आइसोलेट हैं। 294 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 24869 हो गई है जिसमें से 22183 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। इस समय जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र में सबसे ज्यादा 163 मरीज भर्ती हैं जबकि कोविड अस्पतालों में महज 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। 11 मरीज कोविड केयर सेंटर में भी भर्ती हैं।
विज्ञापन
देखा जाए तो पिछले पखवाड़े भर से जिले में प्रतिदिन 3 हजार लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है, जिसमें से अधिकांश जांच आरटी-पीसीआर के जरिए की जाती हैं। शुक्रवार को भी 3005 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 2227 लोगों की आरटी-पीसीआर व 778 की एंटीजन जांच की गई। अब तक जिले में तीन लाख 9340 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 2,80, 466 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन