फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 170 new cases one death total tally reaches to 6748

गुरुग्राम : कोरोना वायरस के 170 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6748 हुई 

Sat, 11 Jul 2020 09:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 11 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 170 new cases one death total tally reaches to 6748
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गुरुग्राम में शनिवार को कोरोना के 170 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। 102 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। शनिवार को काफी समय बाद एक दिन में ही 150 से ज्यादा मरीज सामने आए। वहीं, एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 104 हो गया है। इसमें से 67 मरीज पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे, जबकि 37 मरीजों को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

विज्ञापन


170 नए मरीजों के आने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6748 हो गई है, जिसमें से 5608 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिर से एक हजार के पार हो गई है। अब जिले में 1036 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


इसमें से 794 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 26 मरीज जिला कोविड अस्पताल में भर्ती हैं तो 156 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 60 मरीजों को जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिले में 2345 लोगों के कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 1789 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए। इसमें आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन से होने वाली जांच के लिए नमूने शामिल हैं। वहीं, 556 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए है। अब जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या 60654 हो चुकी है, जिसमें से 51561 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 6748 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 598 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed