फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 160 new cases two death total tally crosses seven thousand

गुरुग्राम मेंं कोरोना वायरस के 160 नए मरीज आए सामने, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7 हजार के पार 

Tue, 14 Jul 2020 07:44 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 14 Jul 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 160 new cases two death total tally crosses seven thousand
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है तो वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में मंगलवार को 160 नए मरीज आए। वहीं संक्रमण से 2 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 124 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। 

विज्ञापन


जिले में 160 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7126 हो गई है, जिसमें से 5932 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1085 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 851 मरीज होम आइसोलेट हैं, जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन


वहीं, अस्पतालों में उपचाराधीन कुल मरीजों में से 20 जिला कोविड अस्पताल, 155 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 55 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। हालांकि, कोरोना से मरने वालों की संख्या में अब फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सिर्फ जून माह में ही 88 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि जुलाई में अब तक 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 109 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 72 तो पहले से किसी न किसी बीमारी से संक्रमित थे जबकि 32 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को कोविड-19 की जांच के लिए 2502 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 423 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 2079 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब जिले में कुल 67482 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं, जिसमें से 7126 पॉजिटिव व 57854 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 694 लोगों को अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed