{"_id":"5f1465b546fb5c220e3cf90d","slug":"coronavirus-in-gurugram-154-new-cases-two-death-total-tally-reaches-to-7748","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 154 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7748 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 154 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7748 हुई
Sun, 19 Jul 2020 08:54 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को दो और संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 154 नए मरीज सामने आए। रविवार को 135 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तेजी से कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन नए मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। 154 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7748 हो गई है, जिसमें से 6603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1029 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह के दौरान सोहना कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है। सोहना में प्रतिदिन करीब एक दर्जन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही है, जबकि मरीजों की पहचान के लिए कोविड-19 जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों में कम हो रही मरीजों की संख्या
मरीजों के स्वस्थ होने से अब जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। कुल मरीजों में से 883 होम आइसोलेट हैं, जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों में से 13 जिला कोविड अस्पताल, 85 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 48 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
रविवार को जिले में कोविड-19 की जांच के लिए 2294 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 372 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच के लिए 1922 नमूने भेजे गए। अब जिले में कुल 79576 लोग कोरोना की जांच करा चुके हैं।