{"_id":"5ef60e7a2f49452e2a58095c","slug":"coronavirus-in-gurugram-145-new-cases-three-death-total-tally-reaches-to-4136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना से 3 मरीजों की मौत, 145 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4136 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना से 3 मरीजों की मौत, 145 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4136 हुई
Fri, 26 Jun 2020 08:34 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना से हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है तो मरीजों की संख्या भी शुक्रवार को चार हजार पार कर गई। इसी क्रम में शुक्रवार को 3 मरीजों की मौत हो गई तो 145 नए मरीज सामने आए। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4136 हो गई है, जिसमें से 2292 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1789 उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 55 हो गया है। हालांकि, आंकड़ों पर गौर करें तो अब मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़ रही है। शुक्रवार को 128 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। एक जून से लेकर अब तक 19 दिन में ही 52 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
उपचाराधीन 1789 मरीजों में से 1228 मरीज होम आइसोलेट हैं, 107 मरीज कोविड अस्पताल और 384 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 70 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। अब तक 21656 लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 17127 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 4136 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 528 मरीजों से नमूने लिए गए, जिसमें से 276 निजी लैब व 276 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों को दिया 25 फीसकी बेड आरक्षित करने का निर्देश
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला उपायुक्त अमित खत्री ने शुक्रवार को 7 और अस्पतालों को 25 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया। इनमें लाइफ एड मेडिकल सेंटर, ममता अस्पताल, ऑर्बिट अस्पताल, शीतला अस्पताल, सनराइज अस्पताल, उमकाल अस्पताल व वरदान अस्पताल शामिल हैं। इससे पहले 12 जून को भी उपायुक्त ने जिले के 36 अस्पतालों को इस संदर्भ में आदेश जारी किया था, जिसमें 25 फीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने की बात कही गई थी। अब जिले के अस्पतालों में 5 हजार से ज्यादा बेड कोरोना मरीजों के लिए आकर्षित किए जा चुके हैं।