{"_id":"5f04789f8ebc3e43034b1d42","slug":"coronavirus-in-gurugram-125-new-cases-one-death-total-tally-reaches-to-6183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 125 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6183 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 125 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6183 हुई
Tue, 07 Jul 2020 06:59 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में अब कोरोना के नए मरीजों के आने व मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा लगभग समान हो चला है। इसी क्रम में मंगलवार को 125 नए मरीज आए जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं, 107 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 102 हो गई है। वहीं, कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर 6183 हो गई है, जिसमें से 5117 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात करीब 83 फीसदी है। जिले में कुल 964 मरीज उपचाराधीन हैं, जिसमें से 732 होम आइसोलेट हैं जबकि 30 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। 167 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर व 35 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार जांच की प्रक्रिया तेज हो रही है। खासकर शहरी इलाके में जांच के लिए 14 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक जिले के कुल मरीजों में से करीब 5 फीसदी की स्थिति ही चिंताजनक है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड 2821 लोगों की हुई जांच
निजी लैब में जांच शुल्क कम होने व रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच शुरू होने के बाद कोविड-19 की जांच काफी तेज हो गई है और प्रतिदिन 2200 से भी ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 2821 लोगों लोगों की जांच की गई, जिसमें 440 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 2381 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई। इसी के साथ जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़कर 49008 हो गई है, जिसमें से 40004 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 6183 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 641 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि मई के अंत तक प्रतिदिन 200-250 लोगों की ही जांच हो पा रही थी, जबकि अब नमूनों की संख्या 10 गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन