{"_id":"5ec272028ebc3e90b57ab3e4","slug":"coronavirus-in-ghaziabad-four-new-cases-total-number-of-infected-rises-to-190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : कोरोना वारस के चार नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : कोरोना वारस के चार नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190 हुई
Mon, 18 May 2020 05:01 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 18 May 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
गाजियाबाद में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी दो लोगों की पुष्टि की है, जबकि प्राइवेट जांच कराने वाले दो मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। इनमें से 132 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए भेजे गए 177 सैंपलों में से 88 की रिपोर्ट आई है। विभाग के अनुसार इसमें दो रिपोर्ट पॉजिटिव है, एक मरीज वसुंधरा सेक्टर-1 का रहने वाला है, जबकि दूसरी वसुंधरा सेक्टर छह निवासी महिला दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल है। महिला कांस्टेबल को दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर- 5 में रहने वाले किडनी के मरीज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, प्राइवेट जांच कराने के बाद वह घर में रुक गया था। जब कालोनी वालों ने दबाव बनाया तो उसने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन