{"_id":"5eee38bc8ebc3e433d598fa5","slug":"coronavirus-in-gautam-budh-nagar-41-new-cases-noida-total-tally-reaches-to-1369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 41 नए मामले, कुल सक्रमितों की संख्या 1369 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 41 नए मामले, कुल सक्रमितों की संख्या 1369 हुई
Sat, 20 Jun 2020 09:56 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोरोना वायरस के 41 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1369 हो गई है। जिले में शनिवार को 661 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि गौतमबुद्ध नगर में अभी 690 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वारस से जिले में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दादरी में सात और संक्रमित मिले, संबंधित इलाके सील
शनिवार को नगर में एक महिला समेत सात लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। मरीजों से संबंधित इलाकों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित कुमार का कहना है कि नगर में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शनिवार को गुर्जर कॉलोनी में एक महिला समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खारी कुआं के पास रहने वाले पिता-पुत्र भी संक्रमित हुए हैं। रेलवे रोड, शिव कॉलोनी और गांव चिटहेरा में भी एक-एक मरीज मिला है। मरीजों को जिम्स में भर्ती कराते हुए परिवार के अन्य लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उपजिलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि जिन
विज्ञापन
स्थानों पर संक्रमित मिले हैं, उन्हें सील किया जा रहा है।
शारदा अस्पताल में अब तक स्वस्थ हुए 300 मरीज
नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल से 52 और कैलाश नेचुरोपैथी अस्पताल से 32 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर चले गए। इनमें एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग और एक दारोगा भी शामिल हैं। इसके साथ ही शारदा से 300 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इससे पहले जिम्स में भी 300 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के डिस्चार्ज करने की नई गाइडलाइन जारी हुई तो शनिवार को संख्या एकदम से बढ़ गई। मरीजों की डिस्चार्ज पॉलिसी में बदलाव करते हुए 9 दिन में कोरोना का टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया जाता है। शारदा अस्पताल से एक बुजुर्ग को भी घर भेजा गया। वह कैंसर का उपचार कराते समय संक्रमित हो गए थे। इसके अलावा एक महिला को उसके नवजात के साथ घर भेज दिया गया। कुछ दिन पूर्व उसका अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया था। डिस्चार्ज होने वाले लोगों में जिले में तैनात एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। वह ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए थे।
वहीं, कैलाश से भी 32 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इनमें फोर्टिस अस्पताल के एक डॉक्टर और एक सिपाही भी शामिल है। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि कुछ मरीजों को नए नियमों के तहत डिस्चार्ज किया गया है। इनमें नेहा, अमनमणि, विनीत शर्मा, डॉ. अनुराग, ऋतुराज, अनिल कुमार, प्रीति मावी, इच्छा चौधरी, प्रीति श्रीवास्तव, मयंक मावी, रूपेश और निधि समेत 32 मरीज शामिल हैं।