{"_id":"5f9eea2a24c1cf20110fb4e4","slug":"coronavirus-in-faridabad-latest-updates-296-new-cases-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 296 नए मामले, दो की मौत, 221 हुए स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 296 नए मामले, दो की मौत, 221 हुए स्वस्थ
Sun, 01 Nov 2020 10:32 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में कोरोना के 296 नए मामले व दो मरीजों की मौत की पुष्टि रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने की। इस दौरान 221 संक्रमित स्वस्थ भी हुए पर रिकवरी दर गिरकर 94.1 से 93.8 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अशोका एंक्लेव में 90 वर्षीय संक्रमित व बल्लभगढ़ निवासी 66 वर्षीय संक्रमित की मौत बीते 24 घंटों में हुई। अब तक हुई कुल 250 मौतों में से 204 की मौत का कारण कोरोना के साथ अन्य दीर्घकालीन बीमारियों का घातक स्वरूप रहा। वहीं, 46 मरीजों की मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना रहा है।
विज्ञापन
अब तक 25591 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 24015 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ने से सक्रिय मामले 1326 हो गए हैं। इनमें से 290 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 1036 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 45 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.4 फीसदी हो गई है। कोरोना के मामले अब 96 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 250527 सैंपल लिए हैं। रविवार को 1742 सैंपल लिए गए। इनमें से 350 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब प्रति एक लाख की आबादी में 13918 सैंपल लिए जा रहे हैं।