फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 278 new cases three death total tally reaches to 15560

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 278 नए मामले आए सामने, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 15560 हुई 

Sat, 12 Sep 2020 09:44 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 12 Sep 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 278 new cases three death total tally reaches to 15560
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। वहीं 278 नए मामले सामने आए हैं जबकि 195 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 15560 हो चुकी है।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जवाहर कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति व स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 188 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 278 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की। ये मामले सेक्टर-11, सेक्टर-15, अटाली, गड़खेड़ा, सूरजकुंड एरिया, शिव दुर्गा विहार, चार्म्सवुड विलेज, आदर्श नगर, सेक्टर-29, भूड़ कॉलोनी, अनखीर, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-49, एनआईटी दो, समयपुर, सेक्टर-7, सेक्टर-8, मवई, त्रिखा कॉलोनी, भीकम कॉलोनी, नंगला एन्क्लेव, संजय एन्क्लेव, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेहतपुर, सूर्या विहार, अमर नगर, कृष्णा नगर, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-10, सेक्टर-16, भूपानी, खेड़ी कलां, सेक्टर-88, सेक्टर-75, सेक्टर-28 व सेक्टर-30 से संबंधित हैं। फिलहाल जिले में 1763 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें 361 अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 1402 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में भर्ती 42 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें से 5 वेंटिलेटर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक जिले में 15560 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 13609 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल एक लाख की आबादी पर 9060 सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 1.63 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed