{"_id":"5f0c9c16b641ec21b84203ef","slug":"coronavirus-in-faridabad-245-new-cases-total-tally-reaches-to-5662","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 245 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5662 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 245 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5662 हुई
Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों ने सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 245 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5662 पहुंच गई है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज 206 आए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कोरोना पर नियंत्रण की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति अभी पूरी तरह काबू में है। सोमवार को कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि अब तक 5662 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 541 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है और 465 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
जबकि ठीक होने के बाद 4533 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 103 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 87 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। इसी के साथ 25 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। सोमवार जिले में 245 नए मामले आए हैं जिसमें कोरोना के साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 47787 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 13015 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 33352 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 39014 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 35022 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 29278 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है, 82 की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना से जंग में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन का दे साथ
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 एवं 1950, पर जानकारी दें।