फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 174 new cases two death total tally reaches to 8829

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 174 नए मामले आए सामने, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 8829 हुई 

Sat, 01 Aug 2020 08:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 01 Aug 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 174 new cases two death total tally reaches to 8829
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

फरीदाबाद में बीते 24 घंटों में कोरोना के 174 नए मामले सामने आए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 252 रही। संक्रमण के कारण दो मरीजों की मौत हो गई। अब तक संक्रमण के कुल मामले 8829 हो चुके हैं जबकि 7547 संक्रमित कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 

विज्ञापन


मृतक जवाहर कालोनी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग व एनआईटी-5 निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग थे। कोरोना संक्रमण के साथ मृतक दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आकंड़ा 133 पहुंच गया है। 174 नए मरीजों में संबंधित मरीज डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एसी नगर, जवाहर कॉलोनी के अलावा बल्लभगढ़ व ओल्ड फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 8829 हो गई है।
विज्ञापन


फिलहाल जिले में 1146 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 269 अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 880 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 46 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है जिसमें से केवल 6 मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल रिकवरी रेट 84.3 प्रतिशत से बढ़कर 85.5 फीसदी हो चुका है। अभी तक 79052 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 325 की रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed