{"_id":"5f0481178ebc3eb3d477bee1","slug":"coronavirus-in-faridabad-122-new-cases-80-recovered-total-tally-reaches-to-4768","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 122 नए मरीज आए सामने, 80 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमित की संख्या 4768 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 122 नए मरीज आए सामने, 80 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमित की संख्या 4768 हुई
Tue, 07 Jul 2020 07:35 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार स्वास्थ्य विभाग ने 122 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई। इसके साथ ही 80 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 36895 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 12280 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन की समय अवधि पूरी हो चुकी है। बचे हुए 24520 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 32127 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 29512 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 24454 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है और 242 की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
अब तक 4768 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 420 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। 459 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 3794 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 95 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 78 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। इसी के साथ 15 मरीजों को आईसीयू में रखा गया हैं। 92 ऐसे मरीज हैं जो 10 दिनों से ज्यादा से अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने कहा कि जिले में 122 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित कोई मौत नहीं हुई है। सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।