फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 110 new cases two death total tally reaches to 6785

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6785

Tue, 21 Jul 2020 09:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 21 Jul 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 110 new cases two death total tally reaches to 6785
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

फरीदाबाद में कोरोना के दर के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन ने लोगों को राहत दी है। बीमार होने वालों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों है। मंगलवार को 110 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की, जबकि 152 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

विज्ञापन


हालांकि दो लोगों की मौत भी हो गई है। इन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थी। अब तक 6785 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 5295 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 115 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 53049 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 14542 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 37045 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 51587 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 46315 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 39137 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है और 393 की रिपोर्ट आनी शेष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed