फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 106 new cases two death total tally reaches to 5311

फरीदाबाद में 106 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5311 हुई 

Sat, 11 Jul 2020 09:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 11 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 106 new cases two death total tally reaches to 5311
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

फरीदाबाद में  शनिवार को कोरोना संक्रमित 106 नए मामले सामने आए हैं, वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5311 हो गई है। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि इन सबके बीच 128 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया क्र्रि जिले में अब तक 42,243 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है। जिनमें से 12,655 लोगों ने 28 दिन की समय पूरा कर लिया है जबकि 29,485 लोग अभी भी निगरानी में हैं। अब तक 33,628 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 28,025 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


वहीं 392 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 103 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 79 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किए गए हैं जबकि 19 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। 108 ऐसे मरीज हैं, जो 10 दिनों से ज्यादा से अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कोरोना संक्रमित दो लोगों की शनिवार को मौत भी हुई है। इनमें 67 वर्षीय पुरुष सेक्टर-19 के रहने वाले हैं जबकि 61 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 4 की रहने वाली हैं। इन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रामभगत ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129- 222 1000 व 1950 पर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed