फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in dilshad garden waste garbage from these houses will dumped in a plant in Najafgarh

कोरोना की हॉट स्पॉट बनी इस जगह पर है कड़ी सख्ती, ऐसे जा रहा घरों का कूड़ा

Fri, 03 Apr 2020 07:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Apr 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in dilshad garden waste garbage from these houses will dumped in a plant in Najafgarh
दिलशाद गार्डन के स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर पूर्वी दिल्ली का दिलशाद गार्डन इलाका कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। इस इलाके में करीब 20 संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है। कोरोना के संदिग्धों को क्वारंटीन किए जाने के बाद उनके घरों से पीले बैग में कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है लेकिन बाद में इसे अन्य घरों के कूड़े के साथ डालकर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


इसे लेकर इस क्षेत्र के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने शाहदरा उत्तरी जोन के डिप्टी चेयरमैन से मामले की शिकायत की है। डिप्टी चेयरमैन ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में आया है। निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्वारंटीन किए गए घरों का कूड़ा अलग गाड़ी में भेजा जाए।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विकास हांडा ने बताया कि दिलशाद गार्डन में करीब 20 संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा जीटीबी एन्क्लेव में भी कुछ संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके घरों से एकत्रित कूड़े को पीले रंग के बैग में एकत्रित कर उसे अलग गाड़ी में नजफगढ़ स्थित एक प्लांट में भेजना होता है, लेकिन नगर निगम की जो गाड़ी आती है वह अन्य घरों के कूड़े के साथ ही इसे ले जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed