{"_id":"611282ed8ebc3e73d45d516f","slug":"coronavirus-in-delhi-update-10-august-52-new-cases-in-last-24-hours-1-death-active-cases-504","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 52 मामले, एक की मौत, 504 रह गए हैं सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 52 मामले, एक की मौत, 504 रह गए हैं सक्रिय मरीज
Tue, 10 Aug 2021 07:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:15 PM IST
सार
कुल जांच में 40,075 आरटी-पीसीआर से और 25,048 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,36,852 हो गई है, जिनमें से 14,11,280 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,068 है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार कोरोना के 52 संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। इन दिन केवल 45 लोग स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 65,123 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.08 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले।
विज्ञापन
कुल जांच में 40,075 आरटी-पीसीआर से और 25,048 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,36,852 हो गई है, जिनमें से 14,11,280 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,068 है। फिलहाल 504 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 180 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में 268 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 04 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 273 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 43 लाख 33 हजार सैंपल की जांच हो गई है। दिल्ली में कोरोना से कुल मृत्युदर 1.74 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 5.90 प्रतिशत है।
विज्ञापन