फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi tally crosses five thousand 206 new cases, 64 deaths so far

दिल्ली में पांच हजार पार हुए कोरोना संक्रमित, 206 नए मामले आए सामने, अबतक 64 लोगों की हुई मौत

Tue, 05 May 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 05 May 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi tally crosses five thousand 206 new cases, 64 deaths so far
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अलग-अलग इलाकों से 206 लोग पॉजिटिव मिले। इन्हें मिलाकर राजधानी में संक्रमितों की संख्या 5104 हो चुकी है। मंगलवार को ही 37 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक 1468 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया जा चुका है, जबकि 64 लोगों की मौत हुई है। अभी 533 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में कोरोना वायरस को लेकर 67852 जांच हो चुकी हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में प्रति 10 लाख पर 3235 लोगों की जांच हो रही है, जबकि संक्रमण दर अभी भी सात फीसदी बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली में रिकवरी दर बढ़कर 29 फीसदी पहुंच चुकी है जोकि राष्ट्रीय स्तर से भी ज्यादा है। दिल्ली में राष्ट्रीय औसत की तुलना में मृत्युदर 1.25 फीसदी है जोकि आधे से भी कम है।
विज्ञापन


दो और हॉटस्पॉट कंटेनमेंट जोन से बाहर, 89 बचे
कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामले न आने से लगातार तीसरे दिन दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी आई है। सरकार ने मंगलवार को दो नए इलाकों को जोन से बाहर कर दिया। इसमें पश्चिमी दिल्ली का पश्चिम विहार इलाका और हरीनगर इलाका शामिल है। अब दिल्ली में 89 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में दिल्ली के 12 इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर हुए हैं। दूसरी तरफ मंगलवार को भी ऐसा कोई इलाका नहीं मिला जिसे संक्रमण की वजह से हॉटस्पॉट घोषित करना पड़ा हो। आने वाले दिनों में दूसरे इलाकों की भी सीलिंग खुल जाएगी। 

जीबी पंत में दो और मरीजों को कोरोना
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी कोरोना संक्रमण मिल रहा है। मंगलवार को दो और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां भर्ती अब तक सात मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
बताया जा रहा है कि जिन दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से एक गैस्ट्रो विभाग में भर्ती है और दूसरा हार्ट विभाग में है। अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के स्रोत को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।


अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि 40 स्टाफ और 16 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगले एक से दो दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed