{"_id":"608a5774be016340b842df70","slug":"coronavirus-in-delhi-satyendra-jain-says-no-decrease-in-covid-tests-we-dont-hve-vaccine-not-get-any-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- टेस्ट में नहीं हुई कोई कमी, हमारे पास नहीं है वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- टेस्ट में नहीं हुई कोई कमी, हमारे पास नहीं है वैक्सीन
Thu, 29 Apr 2021 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:23 PM IST
सार
वहीं एक मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास वैक्सीनेशन नहीं है और हमें वैक्सीनेशन के लिए अब तक कोई शिड्यूल भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कोरोना के हालात के बारे में जानकारी दी। यहां उन्होंने बताया कि दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 25,986 पॉजिटिव मामले आए थे। इस वक्त दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 31.76 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने ये जानकारी भी दी कि पिछले 10-12 दिन से 20,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। चार दिन पहले पॉजिटिविटी दर 35 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जो थोड़ा कम हुई है। उनसे जब पूछा गया कि इन दिनों दिल्ली में टेस्टिंग क्यों कम हो रही है तो उन्होंने कहा कि टेस्टिंग में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
वहीं एक मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास वैक्सीनेशन नहीं है और हमें वैक्सीनेशन के लिए अब तक कोई शिड्यूल भी नहीं मिला है।
विज्ञापन