{"_id":"625a6e6fcde7db203707410f","slug":"coronavirus-in-delhi-out-of-total-hospitalised-infected-27-percent-are-children-and-on-friday-366-new-cases-came","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना खतरनाक: अस्पताल में भर्ती कुल संक्रमितों में 27 प्रतिशत बच्चे, शुक्रवार को डेढ़ महीने में आए सबसे ज्यादा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना खतरनाक: अस्पताल में भर्ती कुल संक्रमितों में 27 प्रतिशत बच्चे, शुक्रवार को डेढ़ महीने में आए सबसे ज्यादा केस
Sat, 16 Apr 2022 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:51 PM IST
सार
कलावती अस्पताल की एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि अधिकतर भर्ती बच्चों में वो हैं जो अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त हैं। बच्चों में कोरोना बहुत गंभीर अवस्था में नहीं पहुंचता और सामान्यत: बच्चे घर में ही ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
बच्चे की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, हालांकि अब भी कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बेहद कम है। लेकिन चिंता का विषय ये है कि कम संख्या होने के बावजूद अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों की संख्या का 27 प्रतिशत हिस्सा बच्चों का है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अस्पताल में कुल 51 मरीज भर्ती हैं, इनमें से 27 प्रतिशत यानी 14 बच्चे हैं जो कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इन 14 बच्चों में 12 बच्चे कलावती अस्पताल तो एक-एक बच्चे इंद्रप्रस्थ अपोलो और मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कलावती अस्पताल की एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि अधिकतर भर्ती बच्चों में वो हैं जो अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त हैं। बच्चों में कोरोना बहुत गंभीर अवस्था में नहीं पहुंचता और सामान्यत: बच्चे घर में ही ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
बीते डेढ़ महीने में शुक्रवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले, 366 नए केस
बीते 24 घंटे में(शुक्रवार को जारी कोरोना बुलेटिन) कोरोना के 366 नए मामले मिले हैं जो कि बीते डेढ़ महीने में सबसे अधिक हैं। इससे पहले एक मार्च को 344 नए मामले मिले थे, जिसके बाद लगातार नए मामलों में कमी दर्ज की गई थी। नए मामलों के साथ संक्रमण दर उछलकर 3.95 फीसदी पहुंच गई है। इससे पहले चार फरवरी को संक्रमण दर 3.8 फीसदी रही थी। राहत की बात यह है कि कोरोना से एक भी व्यक्ति ने दम नहीं तोड़ा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 9275 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 7056 आरटीपीसीआर व 2219 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अस्पतालों में 51 मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में 685, आइसीयू में पांच, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 11 व वेंटिलेटर पर एक मरीज भर्ती है।
बीते 24 घंटे में 11022 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 2352 लोगों ने पहली व 3237 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली है। 15 से 17 वर्ष के आयु के 830 बच्चों ने टीके की खुराक ली है। नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 1072, 683 कंटेनमेंटन जोन व कोविड हेल्पलाइन पर 274 कॉल प्राप्त हुए हैं।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से भी अधिक से लगातार कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर 20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक होगी, जिसमें कोरोना नियंत्रण के उपायों को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने के लिए कहा है।