फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi ncr live update 6 people test negative of noida delhi faridabad ghaziabad

कोरोनावायरसः नोएडा के सभी 6 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, दिल्ली वाले पीड़ित की पार्टी में गए थे

Wed, 04 Mar 2020 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi ncr live update 6 people test negative of noida delhi faridabad ghaziabad
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर उत्तर रेलवे के केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली में एक अलग वार्ड तैयार रखा गया है - फोटो : नवनीत शरण

कोरोना वायरस का कहर ऐसा है कि अब तक पॉजिटिव मिले मरीजों और संदिग्धों के संपर्क में आए लोगों की भी तलाश की जाने लगी है। इस बीच नोएडा के उन छह लोगों के लिए अच्छी खबर है जो दिल्ली वाले कोरोनावायरस से संक्रमित युवक के संपर्क में आए थे। इन सभी छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है।

विज्ञापन




इन सभी छह लोगों को निगरानी में रखा गया था जब से ये लोग कोरोनावायरस से संक्रमित युवक के घर आयोजित एक पार्टी में गए थे। इन सभी के रिपोर्ट आने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि डीएम बीएन सिंह का कहना है कि इन्हें 14 दिन के लिए अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि नोएडा के छह लोगों की रिपोर्ट भले ही निगेटिव आई हो लेकिन 14 दिन तक इन लोगों को बिल्कुल अलग अपने घर में रहना होगा। 14 दिनों में अगर इनके अंदर वायरस के लक्षण विकसित होते हैं तो इनकी दोबारा जांच की जाएगी। हालांकि लोगों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, प्रशासन इस पर कड़ी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएन सिंह ने ये भी कहा कि प्रशासन ने किसी स्कूल को बंद को बंद करने के आदेश नहीं दिए हैं। मंगलवार को एक स्कूल जरूर बंद कर दिया गया था जब उसके कुछ छात्रों की दिल्लीवाले कोरोनावायरस संक्रमित के संपर्क में आने की बात सामने आई थी। सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि हमने स्कूल को सफाई के लिए बंद किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को देश में छह पॉजिटिव केस अब तक सामने आए हैं। सोमवार को दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा 3000 को पार कर चुका था। इसमें चीन में ही 2912 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक विश्वभर में इस वायरस से 80,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed