फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi ncr latest update delhi ghaziabad gurugram faridabad noida palwal new cases

कोरोना वायरसः दिल्ली-एनसीआर में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 51, एम्स ने बंद की सभी ओपीडी

Mon, 23 Mar 2020 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Mar 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi ncr latest update delhi ghaziabad gurugram faridabad noida palwal new cases
corona virus - फोटो : पीटीआई

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार सुबह ही फरीदाबाद से सटे पलवल और यूपी के गाजियाबाद में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानिए दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा का क्या है हाल...

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में 55 स्टेशन संचालित रहेंगे

कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बाद भी लोगों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बताया है कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में 55 सीएनजी स्टेशन संचालित रहेंगे।
विज्ञापन


एम्स ने बंद की सभी ओपीडी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी सभी केंद्रों की ओपीडी बंद कर दी है जिससे भीड़ न जुटे और कोरोना के संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।

गाजियाबादः कोरोना पॉजिटव हुआ फ्रांस से आया डॉक्टर, जिले में तीसरा केस
गाजियाबाद में सोमवार को कोरोना का तीसरा मामला पाया गया है। फ्रांस से वापस लौटे वसुंधरा निवासी प्राइवेट डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला एमएमजी अस्पताल भर्ती करने के लिए लाई थी, लेकिन यहां पर डॉक्टर ने हंगामा कर दिया और मानवाधिकार में कार्यरत ससुर के हवाले से उच्चाधिकारियों को फोन करा दिया। इसके बाद उसने स्वयं को सफदरजंग अस्पताल रेफर करा लिया। जिले में कोरोना का यह तीसरा मामला है। इसके पहले राजनगर एक्सटेंशन में कारोबारी व उसके बेटे में पुष्टि हुई थी, दोनों इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, अभी छह और लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई से आया था पलवल में संक्रमित मरीज
दुबई से आने के बाद कई दिन से यह व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में था। पलवल के जिला सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है। पीड़ित को महू स्थित नल्लन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मरीज की पत्नी व नौकरानी को संदिग्ध मानते हुए घर में ही क्वारंटीन में रखा गया है। इनका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। रविवार को सिर्फ दिल्ली में ही तीन और संक्रमित मिलने के बाद यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 हो गई।

दिल्ली-एनसीआर में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या
दिल्ली- 30 संक्रमित    मौत- 1
गौतमबुद्ध नगर(नोएडा-ग्रेटर नोएडा)- 8 संक्रमित
फरीदाबाद- 1 संक्रमित
पलवल- 1 संक्रमित
गरुग्राम- 8 संक्रमित
गाजियाबाद- 3 संक्रमित

दिल्ली में रविवार को तीन और कोरोना संक्रमित मिले

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिलशाद गार्डन में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद एक अन्य मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को गुरुग्राम से आए मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

यह घिटोरनी का निवासी है और 16 मार्च को ही ब्रिटेन से लौटा था। इसके अलावा तीसरा मरीज उत्तरी दिल्ली का निवासी है। यह भी कुछ दिन पहले यात्रा करके लौटा था। दिल्ली में अब तक एक मरीज की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

दिल्ली में पिछले तीन दिनों में 15 नए लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। 19 मार्च तक राजधानी में 14 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन पिछले तीन दिनों में यह आंकड़ा 100 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 30 हो गया।

 राजधानी में कोरोना वायरस को लेकर हेल्पलाइन नंबरों पर तेजी से फोन कॉल भी बढ़ गए हैं। नए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों तक पहुंचने में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कम पड़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 15 हजार से ज्यादा दिल्ली वालों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

दिल्ली में अब तक सामने आए कोरोना संक्रमित 30 लोगों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो चुकी है। इनमें 4 मरीज राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब के मूल निवासी हैं। अच्छी खबर यह है कि दिल्ली में 5 मरीजों को ठीक कर घर भेजा जा चुका है। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक मरीज दिल्ली के ठीक हुए हैं।

दिल्ली के सात जिलों से मिले मरीज

जिला                 कोरोना पॉजिटिव
सेंट्रल                          पांच
पूर्वी दिल्ली                  चार
उत्तरी दिल्ली                  चार
उत्तरी पश्चिमी                तीन
उत्तरी पूर्वी                    चार
दक्षिणी                         छह
पश्चिमी                          चार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed