फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi mohalla clinic doctor tested corona positive those who met him from 12 march go in isolation

दिल्लीः मौजपुर मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर कोरोना संक्रमित, 12 मार्च के बाद उनसे मिलने वाले करा लें जांच

Wed, 25 Mar 2020 07:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi mohalla clinic doctor tested corona positive those who met him from 12 march go in isolation
कोरोना वायरस संक्रमित डॉक्टर के घर के बाहर लगा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

दिलशाद गार्डन स्थित एल ब्लॉक निवासी महिला मरीज से संक्रमित हुए मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। जीटीबी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर जिस महिला से संक्रमित हुए हैं, उसने अपने परिवार के चार सदस्यों व एक पड़ोसी को भी संक्रमित किया है।

विज्ञापन


अब माना जा रहा है कि 12 मार्च के बाद उक्त डॉक्टर के संपर्क में जो भी मरीज या व्यक्ति आया होगा उसमें कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने इस डॉक्टर के घर के बाहर एक पर्चा लगा दिया है।
विज्ञापन


इस पर्चे में लिखा है कि आप सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि मोहनपुरी, मौजपुर दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अतः वे सभी मरीज/लोग जो दिनांक 12 मार्च से 18 मार्च के बीच उनसे इलाज कराने आए या अन्य तरह से उनके संपर्क में आए वो खुद को 15 दिनों तक अपने घरों में सुरक्षित रखें। यदि कोरोना वायरस के लक्षण पता चलें तो तुरंत कंट्रोल रूम, डीडीएमए, जिला शाहदरा एफ ब्लॉक में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना के 31 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इस दौरान सभी से घरों में रहने की अपील की गई है। सिर्फ जरूरत की सामान की दुकानें इस वक्त खुली रहेंगी और इन्हें लेने लोग बाहर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed