फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi live updates new cases found relief in lockdown current situation

Coronavirus in Delhi : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कार्यालय का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Tue, 26 May 2020 12:23 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 26 May 2020 12:23 AM IST
सार

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 508 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संख्या बढ़कर 13418 हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अबतक 6540 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 6617 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस से अबतक 261 मरीजों की मौत हो चुकी है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स.... 
 

विज्ञापन
Coronavirus in Delhi live updates new cases found relief in lockdown current situation
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रेल भवन 28 मई तक बंद

विज्ञापन

रेल भवन का एक और कर्मचारी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके चलते रेल भवन को फिर से 28 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। कुछ दिन पहले भी एक कर्मी पॉजिटिव पाया गया था और रेल भवन को दो दिन के लिए बंद किया गया था। दो हफ्ते के अंदर कुल पांच कर्मचारी रेल भवन में संक्रमित पाए जा चुके हैं। 

नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने का आदेश
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे एसडीएम स्तर का नोडल अधिकारी नियुक्त करें जिसके पास पर्याप्त संख्या में कर्मी हों जो होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का खयाल रख सकें। इसके लिए एक मोबाइल नंबर रखने को भी कहा गया है। 
विज्ञापन


रेल भवन का एक और कर्मचारी संक्रमित
दिल्ली के रेल भवन में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह एक ही इमारत में पिछले दो सप्ताह में मिला पांचवा मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दफ्तर का एक कर्मी संक्रमित
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर में कार्य करने वाला एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी कोरोना रिपोर्ट कल आई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली के तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों ने बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंतित न होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि राजधानी में लॉकडाउन से जो छूट मिल रही है उससे घबराइए मत।

दिल्लीः एम्स के सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर की कोरोना से मौत
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर की बीती रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह 52 वर्ष के थे। उन्हें यहां चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। वह ड्यूटी के दौरान हर तरह के एहतियात बरतते थे लेकिन फिर भी वह संक्रमित हो गए।

दिल्ली से आने-जाने वाली 80 उड़ानें रद्द
दिल्ली से आने-जाने वालीं 80 उड़ानें आज रद्द कर दी गईं। इनमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और चेन्नई की फ्लाइट शामिल हैं। दरअसल बीते दिनों बंगाल में चक्रवाती तूफान के कारण प्रदेश में बहुत तबाही मची जिस कारण यहां के लिए उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही चेन्नई ने रोजाना सिर्फ 25 यात्रियों को फ्लाइट से आने की अनुमति दी है जिसके चलते यहां की भी कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

दोपहर 12 बजे केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने घर से अदा की ईद की नमाज 
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लॉकडाउन के चलते घर से ईद की नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि, पूरे देशवासियों को दिल की गहराइयों से ईद की मुबारकबाद। आज हमने भी ईद की नमाज घर पर अदा की, ऐसे तो ईदगाह में ही नमाज पढ़ने जाते थे। लेकिन कोरोना का बहुत खतरा है और सामाजिक दूरी का पालन करना है तो ईद की नमाज घर पर ही अदा की।
 

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम 
दिल्ली एयरपोर्ट (टर्मिनल -3) के बाहर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। एयरपोर्ट पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया है। दिल्ली से सभी घरेलू उड़ानें यहां से संचालित हो रही हैं। दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट में जाने वाले यात्रियों की थर्मल गन से जांच करते एयरपोर्ट कर्मी।
 

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर खुलीं दुकानें 
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज से घरेलू उड़ानें शुरू हो गई हैं। इसी के चलते टर्मिनल -3 पर खाद्य एवं पेय पदार्थ और खुदरा बिक्री की दुकानें खुल गई हैं।

 
जामा मस्जिद बंद 
ईद के मौके पर कोरोना वायरस के चलते दिल्ली की जामा मस्जिद बंद रहेगी। यहां हर साल नमाज पढ़ने वालों का हुजूम लगता है और आज यहीं सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed