दिल्ली में कोरोना वायरस के 1076 नए मामले आए सामने, 11 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 1076 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 11 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,40, 232 हो गई है। बुधवार को दिल्ली में 890 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 1,26,116 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4044 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 10,072 सक्रिय मरीज हैं।
4870 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 11915 Rapid antigen tests conducted today. 10,99,882 tests done so far: Delhi Govt https://t.co/kYqqXEZfv5 pic.twitter.com/8ulE7KXlkO
— ANI (@ANI) August 5, 2020
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को राजधानी में 4870 आरटी-पीसीआर जांच और 11915 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 10,99,882 जांच की गई हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 481 हो गई है।
योग सेंटर और जिम खोलने पर सरकार चुप
केंद्र सरकार से इजाजत मिलने के बाद भी अनलॉक-3 में दिल्ली के जिम और योग सेंटर नहीं खुलने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने देर रात तक इससे जुड़ा कोई आदेश जारी नही किया है जबकि बुधवार को इसे खोलने को हरी झंडी केंद्र ने दे रखी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। उधर, प्रदेश सरकार का काई अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने बीती 31 जुलाई को अनलॉक-तीन की गाइडलाइन जारी की थी। इसके मुताबिक, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर जिम व योगा सेंटर खोलने की छूट दी गई है। केंद्र सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस दिशा में काम करते हुए दिल्ली सरकार ने एक अगस्त से ही नाइट कर्फ्यू से छूट को लेकर आदेश जारी कर दिया था। लेकिन पांच अगस्त से खुल सकने वाले जिम और योग सेंटर के नोटिफिकेशन पर चुप्पी साध रखी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्र की मंजूरी के बावजूद अनलॉक में छूट देने के लिए राज्य सरकार को आदेश जारी करना होता है। दिल्ली में जिम और योग सेंटर तभी खुल सकता है, जब केंद्र सरकार इसका आदेश करेगी। लेकिन दिल्ली सरकार ने इस बारे में देर रात तक कोई आदेश जारी नही किया था।