{"_id":"5f3807638ebc3e4adc0e4f16","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-in-hindi-total-cases-in-national-capital-till-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 24 घंटे में सामने आए 1276 नए मामले, संक्रमण दर 6.98 और रिकवरी रेट 89.68 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 24 घंटे में सामने आए 1276 नए मामले, संक्रमण दर 6.98 और रिकवरी रेट 89.68 फीसदी
Sat, 15 Aug 2020 09:33 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 15 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1276 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 1,51,928 पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 1143 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 4188 पहुंच चुका है। वहीं राजधानी में फिलहाल 11,489 ऐक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 5809 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 18,271 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 5667 आरटीपीसीर और 12,604 रैपिड एंटीजन टेस्ट हैं। दिल्ली में अब तक कुल 12,91,411 टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि राजधानी में संक्रमण दर 6.98 फीसदी हो गया है, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 89.68 फीसदी पहुंच चुका है। वहीं कोरोना के कारण डेथ रेट 2.75 फीसदी है।