कोरोना वायरस : दिल्ली में दूसरे दिन भी सामने आए रिकॉर्ड तोड़ मामले, 5739 संक्रमितों की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गुरुवार को दूसरे दिन लगातार रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। गुरुवार को राजधानी में 5739 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 27 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में गुरुवार को 60124 कोरोना जांच की गई। इसमें 17029 आरटी-पीसीआर और 43095 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 45,76,724 जांच की गई हैं।
5,739 fresh positive cases, 4,138 recoveries and 27 deaths reported in Delhi today.
The total case tally stands at 3,75,753 including 3,38,378 recoveries, 30,952 active cases and 6,423 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/yzUd4cZBIQ— ANI (@ANI) October 29, 2020विज्ञापन
राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.21 प्रतिशत है। दिल्ली में गुरुवार को 4138 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पिछले 10 दिनों में मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत दर्ज की गई है। राजधानी में अभी कुल 18069 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 3,75,753 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसमें से 3,38,378 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में संक्रमण से अब तक कुल 6423 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 30952 सक्रिय मरीज हैं।