फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 571 highest number of new cases total number of infected 11659

दिल्ली : सर्वाधिक 571 नए मामले आए सामने, 18 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 11659 हुई 

Thu, 21 May 2020 08:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 21 May 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 571 highest number of new cases total number of infected 11659
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को भी दिल्ली में 571 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित 11659 हो गए हैं, जबकि 194 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, थोड़ी राहत भरी खबर यह है कि 5567 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में 5898 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1802 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। 165 मरीज आइसीयू में और 24 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, 526 मरीज दिल्ली के कोविड केयर सेंटर, 104 मेडिकल केयर सेंटर और 2739 होम आइसोलेशन में हैं। हॉटस्पॉट घटकर 64 रह गए हैं, 154385 टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में दो मार्च को पहला कोविड मरीज मिला था। इसके बाद एक हजार मरीज 40 दिन में सामने आए थे। इसके बाद आठ-आठ दिन में दो और फिर तीन हजार मरीज मिले थे, लेकिन इसके बाद पांच, तीन और फिर अब दो दिन में एक हजार मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडोली जेल के उपाधीक्षक भी संक्रमित
रोहिणी जेल में संक्रमण के बाद अब मंडोली जेल के उपाधीक्षक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुखार होने के बाद वह छुट्टी पर थे। उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


डीसीपी आफिस में रिजर्व इंस्पेक्टर को भी हुआ कोरोना
वसंत विहार स्थित दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी आफिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके साथ काम करने वाले सात पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। डीसीपी ऑफिस को सैनिटाइज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed